फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हैफेड के पास खत्म हुआ बारदाना, किसानों ने जताया रोष तो मंगवाए 19 हजार बैग

Tue, 11 Apr 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अनाज मंडी मार्केट सचिव विरेंद्र मेहता से बैठक करते किसान।  विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मौसम साफ होने के बाद मंडियों में सरसों की आवक में तेजी आई है। मंगलवार को हैफेड के पास बारदाना खत्म होने के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में रोषित किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय में प्रदर्शन किया और सचिव को समस्या सुनाई। इसके बाद हैफेड ने 19200 बैग मंगवाए और तौल शुरू किया। इसके साथ ही हैफेड ने बारदाने के लिए 40 हजार बैग भेजने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा है।
जिले की अनाज मंडियों में अब तक तीन लाख क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। इसमें से एक लाख 88 हजार क्विंटल सरसों की खरीद प्राइवेट व्यापारियों और 1 लाख 8 हजार 765 क्विंटल सरसों की खरीद हैफेड ने की गई है। सिरसा अनाज मंडी में 47859 क्विंटल सरसों की खरीद हैफेड ने की गई है, जबकि 40978 क्विंटल सरसों की खरीद निजी व्यापारियों ने की है। सोमवार को मंडी में हैफेड के पास बारदाना खत्म होने के बाद तौल का काम बंद कर दिया गया। इसके बाद किसानों ने इस संबंधित में अधिकारियों को शिकायत दी। मंगलवार को भी सुबह तौल शुरू नहीं हुआ तो परेशान किसानों ने किसान नेताओं को मामले की शिकायत दी। इसके बाद बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने अपनी टीम के साथ मंडी में पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद किसान एकत्र होकर सोसायटी की दुकान पर पहुंचे, लेकिन वहां पर अधिकारी नहीं मिले। किसान रोष प्रदर्शन करते हुए मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंचे। यहां पर किसानों ने मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र मेहता को अपनी समस्या सुनाई। कमेटी सचिव ने हैफेड के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और बातचीत की। हैफेड अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता से बारदाने से भरी गाड़ी चली हुई है, जोकि हिसार पहुंच गई है और दोपहर डेढ़ बजे तक सिरसा पहुंच जाएगी। बारदाना आते ही किसानों की सरसों की फसल की तुलाई शुरू हो जाएगी। जो किसान सरसों लेकर आए हैं, उन सभी के टोकन काटे गए। दोपहर बाद मंडी में बारदाना पहुंचने के बाद तौल का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन


एक दिन में सिर्फ 25 क्विंटल सरसाें की खरीद की शर्त हटाने की मांग
लखविंद्र सिंह औलख ने कहा कि सरकार ने प्रति किसान से एक दिन में केवल 25 क्विंटल सरसों की खरीद करने का ऐलान किया है। इसके कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। अगर किसी किसान के पास अधिक सरसों है तो वह दो से तीन बार बेचने को मजबूर होता है। इससे किसान के 6 दिन खराब होंगे। वहीं 50 किलो के बैग की लेबर 3.74 रुपये ही ले सकते हैं। अगर कोई आढ़ती व सरकारी खरीद वाले सरसों की लेबर इससे ज्यादा लेते हैं, तो किसान मार्केट कमेटी कार्यालय सिरसा में इसकी शिकायत करें।
विज्ञापन



वर्जन
बारदाना आने के बाद सरसों के तौल का काम शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को 19200 बैग पहुंचे हैं। 40 हजार बैग के लिए मांग भेजी गई है। - प्रदीप खन्ना, मैनेजर, हैफेड सोसायटी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें