फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन: विद्यार्थियों को लुभाने के लिए निजी स्कूलों की तर्ज पर गुरुजी डोर टू डोर कर रहे सर्वे, तैयार करवाए पंपलेट

विज्ञापन
डोर टू डोर अभियान के दौरान सर्वे करते सरकारी स्कूल की शिक्षिकाएं।
विज्ञापन
सिरसा। सरकारी स्कूलों में बच्चों के दाखिले बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। शिक्षक डोर टू डोर जाकर सर्वे कर रहे हैं। वहीं इस बार निजी स्कूलों की तर्ज पर इस बार सरकारी स्कूलों ने बैनर व पंपलेट भी तैयार करवाए हैं। जिसकी सहायता से विद्यार्थियों को स्कूलों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले कराने के लिए शिक्षक गांवों में मुनादी से लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार कर रहे हैं। शिक्षक गांवों का सर्वे कर ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को दोबारा से स्कूलों के साथ जोड़ने का भी प्रयास कर रहा है। शिक्षा निदेशालय के अनुसार अप्रैल से नए सत्र की शुरूआत होगी। पहली बार निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों द्वारा पंपलेट व होर्डिंग्स तैयार करवाए जा रहे है । जिसे अप्रैल माह से गांव की हर गली मोहल्ला व शहर में हर चौक चौराहों पर लगाया जाएगा। वहीं दाखिला प्रचार के लिए जनवरी माह से शिक्षक डोर टू डोर सर्वे कर रहे है और विद्यार्थियों को जागरूक कर रहे हैं।

स्कूलों में लगाए जाएंगे हेल्प डेस्क
सरकारी स्कूलों में इस बार हेल्प डेस्क भी लगाए जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों व अभिभावकों के लिए हेल्प डेस्क लगाया जाएगा। ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई जानकारी के लिए समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए स्कूलों द्वारा अपने स्तर पर चार से पांच लोगों की कमेटी बनाई है। जो निरंतर हेल्प डेस्क का निरीक्षण करेगी। वहीं अभिभावक इस कमेटी से फोन के माध्यम से भी जानकारी ले पाएंगे।
विज्ञापन


होर्डिंग्स व पंपलेट में अपनी उपलब्धि छपवाएगा स्कूल
जिला के सातों खंडों के स्कूलों में होर्डिंग्स व पंपलेट लगाए जाने हैं। इस दौरान प्रत्येक खंड के गांव की गलियों व चौक चौराहों पर होर्डिंग्स लगेंगे। वहीं पंपलेट के माध्यम से शिक्षक विद्यार्थियों और अभिभावकों को स्कूल के बारे में बताएंगे। इन पंपलेट व होर्डिंग्स में स्कूल की उपलब्धियों के बारे में छपवाया जाएगा। इस दौरान स्कूल में पिछले एक साल के दौरान क्या - क्या कार्यक्रम हुए। किस विद्यार्थी या शिक्षक ने क्या उपलब्धि प्राप्त की इसकी जानकारी दी जाएगी।

परीक्षाओं के कारण सर्वे अभियान थोड़ा लेट हो गया है। एक अप्रैल से सभी स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा। वहीं सभी स्कूल की उपलब्धियों के लिए होर्डिंग्स व पंपलेट भी छपवाएं जा रहे हैं। जो हर गली मोहल्ला व चौक चौराहे पर लगाए जाएंगे। - बूटा राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें