फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 28 मार्च से होगी सरसों की सरकारी खरीद, चार केंद्र भी बढाए

Tue, 19 Mar 2024 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले की मंडियों में 10 मार्च से ही सरसों की आवक शुरू हो गई, लेकिन सरकारी खरीद 28 मार्च से शुरू होगी। सरसों का उत्पादन पिछले साल के मुकाबले दो गुना अधिक होने की उम्मीद अधिकारी जता रहे हैं। इसी आधार पर मार्केटिंग बोर्ड अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है, लेकिन सरसों उठान को लेकर अभी टेंडर प्रक्रिया अभी पूर्ण नहीं हुई। उम्मीद जताई जा रही है एक सप्ताह में बड़े स्तर पर मंडियों में सरसों पहुंचने लग जाएगी। यही वजह है कि सरकार ने किसानों की मांग पर चार खरीद केंद्र ओर बना दिए हैं। ऐसे में जिले में 59 से बढ़कर 63 खरीद केंद्र हो गए है।
दूसरी ओर किसानों को सरकार की खरीद शुरू होने का इंतजार है। एमएसपी पर सरकार की ओर से सरसों की खरीद की जानी है। जिले की मंडियों में किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़ा। इसलिए प्रशासनिक अधिकारियों ने मंडियों में पेयजल, बिजली,पानी, शौचालय सहित सभी प्रकार की व्यवस्था की है। किसानों को सुविधा देने के लिए सरकार ने जिले में चार नए खरीद केंद्र नए खोले गए। अब नए केद्रों के खुलने के कारण आस पास के किसानों के भी इन खरीद केंद्रों का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

-
पिछले सीजन 333817 क्विंटल की हुई थी खरीद



जिले में बीते वर्ष सभी मंडियों में सरसों की खरीद की गई। शहर की मंडी में चोपटा क्षेत्र को मिलाकर कुल 3 लाख 33 हजार 8 सौ 17 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। इस बार जिले में सरसों की खेती ज्यादा होने के कारण आवक ज्यादा होगी। मंडी में सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च से शुरू होने की संभावना है। जिससे किसानों की सरसों की फसल एमएसपी के अनुसार खरीद की जाएगी।


बॉक्स
लाइट से लेकर उठाने के टेंडर होने का इंतजार
मार्केटिंग बोर्ड की और से लाइट की व्यवस्था करने को लेकर टेंडर लगाया गया है। मार्केट कमेटी और से साफ सफाई सहित कर्मचारियों की नियुक्त करने के लिए भी जल्द ही टेंडर लगाए जाएगा। वहीं श्रम व उठान प्रक्रिया को लेकर विभाग को सरकार की ओर से पत्र भेज दिया गया है। इसके आधार पर टेंडर लगाकर श्रम व उठान का कार्य किया जाएगा।

बॉक्स
जिले में इन स्थानों पर बने हैं खरीद केंद्र
गांव अबुबशहर, अलिकां, बणी , बडागुढ़ा, भावदीन, भूर्टवाला, बिज्जूवाली, बप्पांं, चक्का, चौटाला, डबवाली, दड़बी, देसूजोधा, धोलपालिया, डिंग, पतलीडाबर, ढूढियांवाली, ऐलनाबाद, फग़्गू, गंगा, घोड़ांवाली, गोरीवाला, हैबूआना, झोरड़रोही, जीवननगर, कागदाना, कालांवाली, कालूआना, कमाल, करीवाला, खारियां, कुरंगावाली, कुतियाना, कुत्ताबढ़, लोहगढ़, मल्लेकां, सिरसा, पन्नीवाला मारीकां, थिराज, हस्सू, केवल , साहूवाला, सुरतिया, बनवाला जगमालवाली में खरीद केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन



अनाज मंडी में सरसों की खरीद को लेकर तैयारियों शुरू कर दी है। चार खरीद केंद्र भी इस बार बढ़ा गए हैं। इससे किसानों को अपनी फसल बचने में कोई परेशानी नहीं होगी। - वीरेंद्र मेहता, सचिव , मार्केट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें