फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गले से झपटी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। गांव चोरमार खेड़ा स्थित गुरुद्वारा में माथा टेक कर वापस जा रही महिला के गले से सोने की चेन झपटकर दो महिलाएं फरार हो र्गइं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कालुआना निवासी सुमन गांव चोरमार स्थित गुरुद्वारा में माथा टेकने आई थी। जब वह वापस जाने के लिए बस में चढ़ने लगी तो इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर दो महिलाओं ने उसके गले से करीब डेढ़ तोले सोने की चेन झपटी ली। महिला को कुछ देर बाद पता चला तो उसने बस रुकवाई, लेकिन तब तक दोनों महिलाएं फरार हो चुकी थीं। बताया जा रहा है कि महिलाओं की फुटेज गुरुद्वारा के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। ओढां थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें