फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जेब में ब्लूटूथ रखकर दे रहा था परीक्षा, उड़नदस्ते ने बनाई यूएमसी

Fri, 03 Mar 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला में दसवीं व बारहवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। इस दौरान शुक्रवार को कीर्ति नगर स्थित सेंटर में एक विद्यार्थी पर फ्लाइंग टीम ने यूएमसी बनाई। विद्यार्थी पेंट की जेब में ब्लुटूथ डालकर परीक्षा दे रहा था। हालांकि किसी प्रकार नकल की सामग्री टीम को विद्यार्थी से नहीं मिली।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान जब फ्लाइंग टीम कीर्ति नगर स्थित परीक्षा सेंटर पर पहुंची तो इस दौरान निरीक्षण के दौरान टीम ने एक युवक को ब्लुटूथ के साथ पकड़ा। इस दौरान युवक ने टीम से कहा कि उसने फोन तो बाहर रख दिया था। लेकिन ब्लुटूथ पेंट की जेब में ही रह गए। युवक ने कहा कि उसने किसी प्रकार की कोई नकल नहीं की है और न ही ब्लुटूथ किसी डिवाइस से कनेक्ट है। लेकिन फ्लाइंग ने नियमों के अनुसार विद्यार्थी पर यूएमसी का केस बनाकर उसे परीक्षा से बाहर भेज दिया। जिला में 83 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं। इस दौरान दसवीं कक्षा के 14 हजार 985 विद्यार्थी और बारहवीं कक्षा के 11 हजार 621 विद्यार्थी परीक्षा दें रहे हैं। शुक्रवार को बारहवीं के विद्यार्थियों ने एग्रीकल्चर व फिलॉस्फी की परीक्षा दी। वहीं इस दौरान दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने फिजिकल, संस्कृत, उर्दू, होम साइंस सहित अन्य एडिशनल विषयों की परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें