फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो फुट गिरा घग्गर का जलस्तर, 12 हजार क्यूसेक चल रहा पानी

Sun, 20 Aug 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में रविवार को घग्गर नदी के जलस्तर में दो फुट की गिरावट आई है। पहाड़ी इलाकों में निरंतर होने वाली बारिश के कारण नदी के जलस्तर पर प्रशासन की नजर है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले महीने घग्गर का जलस्तर बढ़ने के कारण हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई थी। प्रशासन और किसान दोनों मिलकर गांवों को बचाने के लिए संघर्ष किया। कई गांवों के लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा था। बाद में स्थिति सामान्य होने पर लोग अपने घरों को लौट आए। इसके बाद फिर चार-पांच दिन से घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ रहा था। जिससे किसान फिर से चिंतित थे। शनिवार को नदी में 15 हजार क्यूसेक यानी 14 फुट पानी चल रहा था। अब नदी का जलस्तर फिर घटने लगा है। रविवार को नदी के जलस्तर में दो फुट की गिरावट आई है। नदी में अब 12 हजार क्यूसेक यानी 12 फुट पानी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें