गांव पनिहारी के साथ जलभराव होने के कारण आसपास के गांवों की स्थिति जांचने के लिए उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा सहित अन्य अधिकारी घग्गर के आसपास के गांवों की स्थिति जांचने के लिए पहुंच रहे है। गांव की स्थिति देखकर अधिकारी भी जल्द ही समस्या का समाधान करने के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दे रहे है और बांध की निगरानी की अपील कर रहे है। वहीं रात को भी बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर स्थिति जानी।
शनिवार सुबह स्थिति खराब होने के कारण बुजकर्मगढ़ के सरपंच सहित ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि गांव से पानी की निकासी नेशनल हाईवे के नीचे बने साइफनों से होती है लेकिन आगे के किसानों ने वह साइफन बंद कर दिए है। अगर उनके गांव में पानी पहुंचता है तो चार गांव डूब जाएंगे। जिससे भारी नुकसान हो सकता है। लेकिन अन्य गांवों के किसान व ग्रामीण साइफन बंद कर रहे है। जिससे स्थिति काफी खराब हो जाएगी । किसानों व गांव सरपंच ने यहां पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की है।
गांव मुसाहिबवाला के पास बांध टूटने के बाद यहां पर खेतों में बनी करीब 10 ढाणियों में जलभराव की स्थिति बन गई है। जिससे प्रशासन की ओर से खाली करवा दिया गया है। वहीं रानियां क्षेत्र के भी कई गांवों से लोग पलायन कर रहे है और सामान लेकर शहर की तरफ पहुंच रहे है। गांव फरवाई, मुसाहिबवाला, पनिहारी, बणी सहित अन्य कई गांवाें को खाली करने को लेकर भी प्रशासन की ओर से बीते दिन अपील की गई थी।