फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शादी वाले घर से गैस सिलिंडर चोरी

Sat, 14 Mar 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



सिरसा। शहर की जंडी वाली गली में एक शादी वाले घर से गैस सिलिंडर चोरी हो गया। सीसीटीवी कैमरे में चोरी की यह घटना कैद हो गई। जंडी वाली गली निवासी रोहित गांधी ने बताया कि उसके भाई जितेंद्र की शादी 15 मार्च को है। शुक्रवार को घर पर लेडीज संगीत कार्यक्रम था। सभी रिश्तेदार घर पर आए हुए थे। ऐसे में सभी शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। इसी दौरान घर से एक गैस सिलिंडर चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक शख्स गैस सिलिंडर ले जाता हुआ दिखाई दिया है। रोहित का कहना है कि इस समय गैस सिलिंडर की काफी किल्लत चल रही है। इस संबंध में अभी पुलिस में शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें