फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पत्नी के छोड़कर जाने से परेशान युवक ने की आत्महत्या

Thu, 06 Feb 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। शहर के वार्ड एक में पत्नी के छोड़कर जाने से परेशान 35 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया। इसके बाद मृतक के पिता के बयान पर इतफाकिया कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी अनुसार, वार्ड एक में रहने वाले कमल कुमार उम्र 35 वर्ष ने मानसिक परेशानी के चलते वीरवार को अपने घर में फंदा लगा लिया। घटना के समय वह अपने घर पर अकेला था। युवक ने अपने बेडरूम में साड़ी से पंखे के लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक के माता-पिता कहीं रिश्तेदारी में गए हुए थे। मृतक की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी और दो वर्ष की एक बच्ची है। मृतक की पत्नी डेढ़ वर्ष पहले छोड़कर अपने मायके चली गई थी। इसी के चलते मानसिक परेशान रहता था। मृतक प्लंबर का काम करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें