फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी : महंगा पड़ा ऑनलाइन ऑर्डर, खाते से कट गए 65 हजार रुपये

Wed, 24 May 2023 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। ऑनलाइन एप के माध्यम से खरीदारी करने के दौरान महिला से धोखाधड़ी हो गई। महिला के खाते से 65 हजार रुपये कट गए। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अग्रसेन कॉलोनी निवासी महिला रजनी ने बताया कि उसने एक एप से कुछ सामान ऑर्डर किया था। इस सामान की डिलीवरी रविवार को सीडीएलयू स्थित कार्यालय में होनी थी। महिला ने ऑनलाइन नंबर सर्च करके कंपनी में फोन किया और डिलीवरी जल्द करवाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि फास्ट सर्विस के नाम पर उनसे कहा गया कि पांच रुपये फीस अलग से देनी होगी। उक्त फीस देने के लिए एक लिंक दिया गया, जिस पर महिला ने खाता की पूरी जानकारी भर दी। इसके बाद मैसेज आया और पूछा तो महिला ने बिना देखे हां कर दिया, लेकिन शाम 7.01 बजे महिला के खाते से 65000 रुपये कट गए। इसके बाद अहसास हुआ कि धोखाधड़ी हुई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें