फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 34 तोले सोने व ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। विदेश भेजने के नाम पर 34 तोले सोना व ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गृह राज्य मंत्री के आदेश पर अनुराधा पत्नी विपिन उर्फ धर्मवीर चोपड़ा, विपिन उर्फ धर्मवीर चोपड़ा, जगदीप सिंह, सुरेंद्र पाल, रमन, परमजीत कौर, हरप्रीत सिंह व सुरजीत कौर पत्नी हरप्रीत सिंह निवासीगण कलंदरी गेट करनाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लोहगढ़ निवासी बलविंद्र सिंह ने बताया कि उसके बेटे को पढ़ाई के लिए बाहर जाना था। उसे पता चला कि उपरोक्त आरोपियों द्वारा छह बैंड से कम वाले बच्चों को भी विदेश का वीजा दिलवाया जाता है। 4 फरवरी 2022 को रिजल्ट जारी हुआ, जिसमें उसके बेटे के 5.5 बैंड आए। वह 10 फरवरी 2022 को अपने लड़के रमनदीप सिंह के साथ सभी दस्तावेज लेकर उक्त लोगों के पास गया। अनुराधा, विपिन व जगदीप सिंह ने कहा कि 5.5 बैंड वाले का सीधा वीजा नहीं लग सकता। अनुराधा ने कहा कि उनके एक लड़की 6.5 बैंड वाली विदेश जाना चाहती है, लेकिन पैसों की कमी है। अगर तुम अपने लड़के की केवल कागजों में उस लड़की के साथ शादी करवा कर रजिस्टर करवा लो तो दोनों का जुलाई 2022 तक वीजा लगवा देंगे। इस पर करीब 20 लाख रुपये खर्चा होगा। इस पर उसने सहमति दे दी। तीन मार्च 2022 को आरोपियों ने मिलकर शादी करवाई। शादी में करीब 34 तोले सोने के आभूषण भी लड़की को डाले। इसके बाद उन्हें जालंधर में बुलाया गया। इस दौरान आरोपियों ने उनसे दो बार 1-1 लाख रुपये और 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद वे कार्यालय के चक्कर लगाते रहे, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। जब सख्ती से बात की तो आरोपियों ने उन्हें ही धमकाया और 2.50 लाख रुपये व लड़की को डाला गया 34 तोला सोना मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें