फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की 5610 गोलियों सहित चार युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न जगहों से नशे कर 5610 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ चार युवकों को काबू किया है। प्रथम मामले में जिला की सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गांव बणी क्षेत्र से दो युवकों को नशे की 5000 कैप्सूल के साथ काबू किया है। सीआईए डबवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर वजीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान इकबाल सिंह निवासी टिब्बी व सतबीर निवासी सलेमगढ़ मसानी के रुप में हुई है। दूसरे मामले में जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव मल्लेकां क्षेत्र से दो युवक को नशे के 610 कैप्सूलों के साथ काबू किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान हरमीत सिंह उर्फ शंभू व सुरजीत सिंह उर्फ बब्लू निवासियान मल्लेकां के रुप में हुई है। प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें