फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एक दिन में चार मरीज मिले कोरोना संक्रमित, हर रोज 500 से अधिक सैंपल करने के आदेश

Sun, 02 Apr 2023 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
वाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ना शुरू हो चुका है। रविवार को एक साथ चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक सिरसा, एक डबवाली और दो ऐलनाबाद के निवासी हैं। जिले में अब पांच मरीज सक्रिय हैं। हालांकि सभी मरीज होम आइसोलेट हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना आशंकित के सैंपलों की संख्या बढ़ाने को लेकर भी पत्र जारी किया गया है। जिले में हर रोज 500 से अधिक सैंपल एकत्र करने का लक्ष्य दिया गया है।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 94 संदिग्धों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर पांच तक पहुंच गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल भी एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं मुख्यालय ने कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन और संदिग्धों के अधिक से अधिक सैंपल एकत्र करने को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग को पत्र जारी कर अलर्ट किया है। धरातल पर अभी किसी भी तरह की तैयारी देखने को नहीं मिल रही है। नागरिक अस्पताल में अभी भी मरीज व कर्मचारी बिना मास्क के दिखाई देते है। यहां पर सामाजिक दूरी का पालन करने को लेकर दूर-दूर तक कोई तैयारी दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन






जिले में अब तक 547 कोरोना संक्रमितों की हो चुकी है मौत

विभाग की ओर से अब तक 7 लाख 37 हजार 797 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 34224 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं जिले में अब 93 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में अब तक 33672 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। संक्रमित मिलने वाले मरीजों में से 547 की मौत हो गई।

हर रोज 500 से अधिक सैंपल एकत्र करने का पत्र जारी

जिले में कोरोना संदिग्धों की तलाश कर उनके सैंपल एकत्र करने के लिए सिविल सर्जन की ओर से पत्र जारी किया गया है। इसमें नागरिक अस्पताल में हर रोज 150, एसडीसीएच में 100, सीएचसी सेंटर पर 50 और पीएचसी सेंटर पर 20 सैंपल हर रोज एकत्र करने को सिविल सर्जन ने पत्र जारी किया है। मुख्यालय ने पहले ही अस्पताल में लगे 55 कोविड कर्मचारियों को रिलीव कर दिया गया है। इसके चलते अन्य कर्मचारियों के कंधों पर अब अतिरिक्त भार आ गया है।


37 हजार लाभार्थियों की ओर से अभी तक लगाई गई है बूस्टर डोज

स्वास्थ्य विभाग के पास मुख्यालय से करीब एक हजार वैक्सीन की डोज पहुंची है। विभाग की ओर से हर रोज अलग-अलग केंद्रों पर लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है। अभी तक 37 हजार लाभार्थियों की ओर से ही कोरोना की बूस्टर डोज लगवाई गई है। विभाग की ओर से 10 लाख 2 हजार 588 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन तय लक्ष्य से अधिक 10 लाख 28 हजार 401 लाभार्थियों को वैक्सीन की प्रथम डोज, 8 लाख 25 हजार 357 लाभार्थियों को वैक्सीन की द्वितीय डोज व 37 हजार 568 लाभार्थियों ने बूस्टर डोज लगवाई है।
विज्ञापन


वर्जन

जिले में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। मास्क और सामाजिक दूरी रखने को लेकर भी जागरूक किया जा रहा है।

- डॉ. हरसिमरन सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें