फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डेंगू के चार और केस मिले, लगातार बढ़ रहा आंकड़ा

Sat, 19 Oct 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहर में लारवा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के ​कर्मचारी। 
विज्ञापन
सिरसा। जिले में दो सप्ताह से डेंगू के केसों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को जिले में चार नए केस सामने आए है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग निरंतर अपनी टीमों को हाई अलर्ट पर किए हुए है। जो लारवा जांच के साथ साथ लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में जनवरी माह से लेकर अब तक 54 केस आ चुके हैं। इनमें से 48 मरीज इलाज के बाद घर जा चुके हैं और 6 मरीजों का इलाज चल रहा है। तीन मरीज नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं और तीन मरीज निजी अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं।

चिकित्सकों के अनुसार इस वर्ष अभी तक यह आंकड़ा पिछले पांच सालों में सबसे कम है। मरीजों की संख्या कम करने के लिए विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। जहां शहरी क्षेत्रों में केस के आधार पर फॉगिंग करवाई जा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत के माध्यम से फोगिंग व दवा का छिड़काव कर मच्छरों पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, जिन गांवों या फिर शहरी क्षेत्र से मरीज मिल रहे हैं उनके घरों के आसपास और मोहल्ले में दवा का छिड़काव और फॉगिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन



जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिन इलाकों में मरीज मिल रहे हैं विभाग की ओर से नियमित रूप से दवा का छिड़काव और फॉगिंग करवा रहा है। जो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं उनका बेहतर सुविधाओं से इलाज किया जा रहा है। -डाॅ. गौरव अरोड़ा, जिला मलेरिया रोग रोकथाम अधिकारी, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें