सीआईए सिरसा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार गुर्गों को काबू किया है। जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज निवासी नेजा डेला, दीपक उर्फ दीपू निवासी सिकंदरपुर, रविंद्र सिंह उर्फ रवि निवासी मौज दीन व संदीप उर्फ दीपक निवासी वार्ड नंबर दो कालांवाली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोेपियों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिल व दो स्कूटी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उक्त मोटरसाइकिल शहर सिरसा, सिविल लाइन व सदर सिरसा क्षेत्रों से चोरी किए गए थे। सीआईए प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।