नए यूपीएचसी के लिए चार सरकारी भवनों का चयन
शहर में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए बनाएं जानेे हैं आठ केंद्र, अन्य चार के लिए प्रक्रिया जारी, आएं 15 आवेदन
फोटो: 22 व 23
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने को लेकर आठ नए यूपीएचसी (शहरी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र) बनाए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने चार केंद्रों के लिए भवनों का चयन कर लिया है, जबकि अभी चार कॉलोनियों में भवनों के चयन के लिए प्रक्रिया जारी है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग इनकी मरम्मत करने के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को कार्य सौंपेगा।
शहर में अधिक आबादी वाले क्षेत्र के मरीजों को नागरिक अस्पताल में जांच करवाने के लिए न पहुंचना पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय को पत्र लिखकर नए यूपीएचसी बनाने की मांग रखी थी। इसके बाद मुख्यालय ने करीब चार माह पहले अनुमति दी गई थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग कॉलोनियों के आठ अधिक आबादी वाले क्षेत्रों का चयन किया है। इसके बाद जगह चयन के लिए स्वास्थ्य विभाग नेे टीम का गठन कर सरकारी व निजी भवनों का निरीक्षण किया गया था। अब विभाग ने चार भवनों को चयन कर लिया है और अन्य चार के लिए प्रक्रिया जारी है।
इन स्थानों के भवनों का किया चयन
स्वास्थ्य विभाग ने बार एसोसिएशन कार्यालय में स्थित भवन, सुभाष बस्ती स्थित रैन बसेरा के भवन, रेडक्रास का भवन व नाथ मोहल्ला स्थित कम्यूनिटी सेंटर का चयन किया गया है। इसके बाद अन्य स्थानों पर भवन के लिए विभाग ने आवेदन मांगे हैं। इसके लिए अलग-अलग कॉलोनियों में भवन को किराये पर देने के लिए 15 आवेदन पहुंचे हैं। अब स्वास्थ्य विभाग उन भवनों का निरीक्षण कर उनका चयन करेगा।
वर्जन
यूपीएचसी के लिए भवनों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण किए जाने के बाद चार भवनों का अभी चयन किया जा चुका है। शेष स्थानों पर भवनों की तलाश के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। जल्द ही भवनों का चयन कर इसकी मरम्मत करवाई जाएगी। इसका लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। - डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, सिरसा ।