फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में 15 दिनों में नशे से चार मौतें , कैंसर भी पांव पसार रही : ढांडा

Wed, 03 Jul 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा प्रेसवार्ता को संबो​धित करते हुए। आप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा मंगलवार को पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि नशे को रोकने का लेकर सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किए हैं। सिरसा क्षेत्र में पिछले 15 दिनों में नशे से चार मौतें हो चुकी हैं, जो ऑन रिकॉर्ड है। जिले में नशा बड़ी तेजी से फैल रहा है। दूसरी तरफ इस पूरे क्षेत्र में ग्राउंड वाटर और अन्य कारणों की वजह से कैंसर जैसी बीमार पांव पसार रही है।

उन्होंने कहा कि नशे और कैंसर के इलाज के लिए विश्व स्तरीय मेडिकल सुविधाओं की जरूरत है। भाजपा सरकार पिछले दो साल में अपने ही घोषित किए हुए मेडिकल कॉलेज की और मल्टी स्पेशलिटी सरकारी अस्पताल की नींव भी नहीं रख पाई है। छह महीने में दो बार टेंडर रद्द हो चुके हैं। यदि 600 दिन बीत जाने के बाद भी टेंडर प्रक्रिया शुरू न हो तो इसका मतलब इस काम को कराने की सरकार की नीयत नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री सिरसा आ रहे हैं तो आम आदमी पार्टी उनसे पूछना चाहती है कि पुराने मुख्यमंत्री को तो बीजेपी ने बदल दिया, जनता को क्या मिला। मुख्यमंत्री ऑन रिकॉर्ड बताएं कि क्या वजह रही सरकार दो साल में भी सरकारी अस्पताल की शुरुआत नहीं पाई। सिरसा के इलाके को नशा मुक्त करने का कोई मास्टर प्लान है क्या।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में जनसंवाद अभियान की शुरुआत की है। आने वाले दो सप्ताह में प्रदेश के एक-एक गांव में जनसंवाद करेंगे। लोगों के सवाल जानेंगे कि वो किस मुद्दे पर राजनीति चाहते हैं। आम आदमी पार्टी 90 विधानसभाओं के हर बूथ पर मजबूत टीम तैयार करने में लगी है। इस दौरान आप के जिला अध्यक्ष हैप्पी रानियां, लोकसभा सचिव वीरेंद्र कुमार, जिला सचिव शाम मेहता, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप सचदेवा, जसदेव निक्का जिला पार्षद, पूनम गोदारा, हंस राज सामा और रोहताश तेतरवाल आदि मौजूद रहे। ह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें