फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: श्याम पेट्रोल पंप पर लूट के चार आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली पुलिस ने चोटाला के श्री श्याम पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह निवासी भगतांवाली जिला गंगानगर, रोशन सिंह, मुकेश व प्रतीक कुमार निवासी लालगढ़ जिला गंगानगर राजस्थान के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इस संबंध में चौटाला के चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि 7 जुलाई 2024 को रोहताश निवासी रतनपुरा की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों पर लूटपाट का केस दर्ज किया था। रोहताश ने बताया था कि वह श्याम पेट्रो स्टेशन चोटाला पर सेल्जमैन है। 7 जुलाई दोपहर के समय पेट्रोल पंप पर स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर चार युवक आए। उसमें से तीन युवक उतरे जिन्होंने कपड़े से अपना मुंह ढक रखा था। उनके हाथ में पिस्तौल, दरात व कुछ अन्य हथियार भी थे। रोहताश का आरोप था कि आरोपियों ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और उसे पंप के केबिन में ले गए। यहां पर उन्होंने उससे गल्ले का ताला तोड़कर नकदी चुरा ली और उसके गले की चांदी की चेन व मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन

आरोप इसके बाद पिस्तौल के बल पर गाड़ी में 2803 रुपये का पेट्रोल डलवाकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में अब चारों आरोपियों को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें