फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धमाके के साथ फूटा फव्वारा, डबवाली रोड पर भरा दो फीट पानी, बदले रूट

Sun, 28 Jul 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डबवाली रोड धंसने पर बेरिकैड्स लगाते शहरवासी।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर में सुबह पांच से सात एमएम बारिश हुई। इससे शहर में जलभराव हो गया। इसी बीच डबवाली रोड पर कबीर वाटिका के सामने दोपहर साढ़े 12 बजे अचानक धमाका हुआ और सड़क से पानी का फव्वारा फूट पड़ा। चतरगढ़पट्टी चौक से लेकर कार्यकारी अधिकारी के आवास तक सड़क पर डेढ़ से दो फीट पानी भर गया। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। इधर, टूटी हुई पाइप को जनस्वास्थ्य और नगर परिषद के अधिकारी एक-दूसरे की बताने में जुटे हुए हैं। इधर, नगर परिषद के अधिकारियों ने ट्रैक्टर से बरमा लगाकर पानी निकासी की व्यवस्था बनाई है ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।

बॉक्स
प्रत्यक्षदर्शी बोले - धमाका हुआ था, गैस के साथ निकला गंदा पानी
गोशाला सेवक अनमोल ने बताया कि वह गोशाला के बाहर गेट पर खड़ा था। तभी अचानक धमाका हुआ और सड़क के अंदर से पानी का फव्वारा निकला। तेजी से सड़क पर गंदा पानी फैलने लगा। लाइन टूटने के बाद सड़क से गुजरने वाली बसों को रुकवाया गया और उन्हें वापस भेजा गया। बसें रानियां बाइपास से होते हुए डबवाली की तरफ गईं। गोशाला के अंदर पानी भर गया है।
विज्ञापन

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी प्रकाश ने बताया कि वह रेहड़ी लगाता है। साइड में फुटपाथ पर रेहड़ी लगाई हुई थी। तभी अचानक धमाका हुआ है और सड़क से तेजी से गैस निकली। कुछ समझ पाता, इतने में सड़क से गंदा पानी तेजी से निकलने लगा और देखते ही देखते दो फुट तक पानी सड़क पर भर गया। आसपास के लोगों ने भागकर सड़क पर आने वाली बसों व वाहनों को रुकवाया। एक व्यक्ति की बाइक फंस गई थी। उसे किसी तरह से निकाल लिया गया।

बॉक्स
दो माह में दो बार टूट चुकी है बरसाती लाइन
जानकारी के अनुसार बरसाती लाइन पिछले दो माह में दो बार टूट चुकी है। एक बार बरसाती डिस्पोजल के गेट से 10 फीट की दूरी पर लाइन टूटी थी। जिसके दुरुस्त करने में 10 दिन लगे थे। उसके बाद गोशाला के सामने डबवाली रोड पर लाइन टूटी थी। उसे दुरुस्त करने के बाद बेरिकेड्स लगाए हुए थे।
-
बॉक्स
हादसे बचाने के लिए लोगों ने लगाए बेरिकेड्स
हादसे से वाहन चालकों को बचाने के लिए लोगों ने मुस्तैदी दिखाई। जहां कुछ लोग वाहन चालकों को रोकने नजर आए, वहीं कुछ लोगों ने बेरिकेड्स लगाकर रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया ताकि सड़क धंसने से कोई बड़ा हादसा न हो।
विज्ञापन



कोट्स
हमारी सीवरेज लाइन नहीं टूटी है। नगर परिषद की बरसाती लाइन टूटी है। ऐसे में दुरुस्त करवाने का कार्य नगर परिषद करेगा।
भानूप्रसाद, एक्सइ्रएन जन स्वास्थ्य विभाग

कोट्स
लाइट टूटने की जानकारी मिली थी। सड़क पर भरे पानी की निकासी का कार्य शुरू करवा दिया है। पानी निकासी के साथ ही सड़क खोदकर जांच की जाएगी कि किस विभाग की लाइन टूटी है। उसी आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें