फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: बुनियाद लेवल -1 की परीक्षा का परिणाम घोषित, 1612 विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

Sun, 19 Feb 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शिक्षा विभाग ने बुनियाद लेवल-1 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें 1612 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। ये विद्यार्थी बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिला मुख्यालय में तीन परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
बता दें कि बुनियाद लेवल वन की परीक्षा 10 फरवरी को आयोजित की गई थी। इसमें जिले से 4669 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसके लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 4669 विद्यार्थियों में से 1612 विद्यार्थियों ने परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। अब ये विद्यार्थी परीक्षा लेवल - 2 के लिए चयनित हो गए है। लेवल - 2 की परीक्षा 22 फरवरी को होगी। इसकी तैयारी विभाग ने कर ली है। इसके लिए जिला मुख्यालय के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर में केंद्र बनाएं गए हैं। अब 22 फरवरी को परीक्षा दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


जानिए क्या है बुनियाद मिशन
बुनियाद कार्यक्रम हरियाणा सरकार, शिक्षा विभाग व विकल्प फाउंडेशन के द्वारा चलाया जाता है। इस कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने की नींव रखी जाती है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ाना है।

परीक्षा व कार्यक्रम से विद्यार्थियों को यह मिलेगा फायदा
लेवल - 2 की परीक्षा के बाद चयनित हुए विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रतियोगिताओं जैसे एनटीएसई, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के तैयारी करवाई जाएगी। एनटीएसई परीक्षा एक छात्रवृत्ति परीक्षा है। इसमें उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी को पीएचडी तक छात्रवृत्ति मिलती है। वहीं किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी भारत के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु व भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में दाखिले के पात्र होते हैं। इस दौरान जिला में बुनियाद के 4 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें विद्यार्थियों की ऑफलाइन व ऑनलाइन कक्षाएं लगती है। इस दौरान विद्यार्थियों को वर्दी, पाठन सामग्री, आने जाने का किराया व टैबलेट भी दिए जाते हैं।
विज्ञापन



वर्जन
जिले के 1612 विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब ये विद्यार्थी लेवल-2 की परीक्षा देंगे। लेवल-2 की परीक्षा जिले में 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी। जिसके लिए 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। - मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें