फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 नए संक्रमित मिले, 31 स्वस्थ होकर लौटे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच की रफ्तार बढ़ाई गई है। सैंपल का आंकड़ा डेढ़ लाख के नजदीक जा पहुंचा है। शनिवार को सैंपल की संख्या एक लाख 49 हजार 40 पर पहुंच गई। जिला में अब तक कोरोना के 7529 केस सामने आ चुके हैं, जिसमें से 7029 मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जबकि 109 की कोरोना से मौत हो चुकी है। शनिवार को कोरोना के 25 नए केस सामने आए हैं, जबकि 31 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। नए आए 25 केस में से 11 केस अकेले सिरसा शहरी क्षेत्र के है। जिला की रिकवरी दर 93.35 प्रतिशत पर जा पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें