सिरसा। देश के पूर्व राष्ट्रपति व एक देश एक चुनाव उच्च स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद रविवार को सिरसा पहुंचेंगे। पूर्व राष्ट्रपति के आने पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए सिरसा पुलिस के अलावा अन्य जिलों से पुलिस फोर्स बुलाई गई है। दूसरे जिलों की पुलिस फोर्स शनिवार सुबह सिरसा पुलिस लाइन पहुंची। बता दें कि ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल के निमंत्रण पर पूर्व राष्ट्रपति सिरसा आ रहे हैं। हिसार रोड स्थित रॉयल हवेली में पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को वायुयान से सिरसा एयर फोर्स स्टेशन पहुंचेंगे और इसके बाद सड़क मार्ग से रॉयल हवेली जाएंगे।