फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: हुडा मैदान में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिखाएंगे दम, किसान मजदूर जन आक्रोश रैली आज

Sun, 24 Dec 2023 12:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

रैली के लिए दस हजार कुर्सियां लगाई गईं हैं। शनिवार को कांग्रेसी नेता रैली स्थल को भव्य बनाने की तैयारी में लगे रहे। गर्ग ने रैली में 25 हजार समर्थकों के पहुंचने का दावा किया। 
विज्ञापन
रैली स्थल का जायजा लेते हुए जिला प्रभारी बजरंग गर्ग व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान मजदूर जन आक्रोश रैली रविवार को हुडा मैदान में होगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रैली के माध्यम से जिले में अपना दम खम दिखाएंगे। कांग्रेसी नेता रैली स्थल को भव्य बनाने की तैयारी में शनिवार को लगे रहे। अहम बात यह है कि किसान आंदोलन में मारे गए किसानों के न्याय को लेकर की जाने वाली रैली में जिले के किसान कितनी संख्या में पहुंचते हैं, यह देखने लायक होगा। वहीं, कांग्रेसी नेताओं की ओर से पंडाल में 10 हजार कुर्सियां लगवाई गईं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता बजरंग दास गर्ग ने 25 हजार समर्थकों के पहुंचने का दावा किया है।

विज्ञापन


दूसरी ओर किसान नेताओं की ओर से मृतक किसानों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा पूर्ण नहीं करने पर पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर निशाना साधा जा रहा है। ऐसे में देखना यह है कि इस रैली में किसानों की कितनी भागीदारी होती है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला प्रभारी बजरंग गर्ग ने कहा कि रैली में भव्य पंडाल बनाया गया है।

एक मुख्य स्टेज के साथ साथ-साथ दो बड़े स्टेज बनाए गए हैं। गाड़ियों के लिए पांच जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रैली की देख-रेख के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई हैं। गर्ग ने कहा कि किसान आंदोलन में सरकार की लापरवाही के कारण 750 किसानों की मौतें हुई हैं।
विज्ञापन


उनको श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी याद में कांग्रेस पार्टी द्वारा रैली रखी गई है। जिले से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। रैली के प्रति जनता में बड़ा भारी उत्साह है। यह सरकार पूरी तरह से किसान, आढ़ती व मजदूर विरोधी है।

बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुना करने की घोषणा की थी। परंतु मोदी ने किसानों की आय तो दोगुना नहीं की, उल्टा खर्चे जरूर दोगुना कर दिए हैं। इस राज में किसान बर्बादी के कगार पर है। सरकार ने किसानों पर झूठे मुकदमे बनाकर उन्हें जेल में भेजने का काम किया। जबकि किसान देश का अन्न दाता है सरकार ने किसानों को राहत देने के बजाय किसानों को उत्पीड़ित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें