फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पहली बार परीक्षाएं खत्म होने के तीन दिन बाद ही सीडीएलयू ने जारी किया परिणाम

Wed, 12 Jun 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि परीक्षाएं खत्म होने के तीन बाद ही विभिन्न विषयों के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हो। इनमें मुख्य रूप से एमएसई, मास्टर ऑफ आर्ट्स के विषय शामिल हैं। विवि की ओर से नया तकनीकी सिस्टम लागू करने के चलते ऐसा संभव हो पाया है।
विज्ञापन


बता दें कि सीडीएलयू में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी मई माह में सभी विभागों के पेपर शुरू हुए थे और 7 जून को खत्म हो गए। 52 कॉलेजों के 50 हजार के करीब विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दी थी। ऐसे में जहां सभी पूर्व की तरह एक माह या दो माह में परीक्षा परिणाम आने की उम्मीद लगाए हुए थे। वहीं तीन दिन में परीक्षा परिणाम जारी कर विवि प्रशासन ने सभी को चौका दिया है। सीडीएलयू प्रवक्ता एसोसिएट प्रोफेसर अमित सागवान ने बताया कि तीन दिन बाद ही परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।
विज्ञापन



इन विषयों जारी हुए परिणाम
एमए म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल चौथा सेमेस्टर
एमएससी बॉटनी दूसरा सेमेस्टर
एमएससी बॉटनी चौथा सेमेस्टर
एमएससी एफएसटी दूसरा सेमेस्टर
एमएससी पर्यावरण विज्ञान चौथा सेमेस्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें