फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: रिश्वत मामले में गिरफ्तार हुआ फूड सप्लाई इंस्पेक्टर, डिपो होल्डर से ले रहा था घूस

Wed, 26 Nov 2025 01:10 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

सार

हरियाणा के सिरसा में  फूड सप्लाई इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ है। चार माह पहले विवेक इंस्पेक्टर पद पर भर्ती हुआ था।  
विज्ञापन
घूसखोरी अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो सिरसा की टीम ने चोपटा क्षेत्र के गांव तरकांवाली डिपो होल्डर से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों फूड सप्लाई इंस्पेक्टर विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर विवेक कुमार चार माह पहले सीधे तौर पर इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती किया गया था। इंस्पेक्टर आदमपुर के गांव चूली का रहने वाला है। फिलहाल विजिलेंस की पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें