फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने की छापा मार कार्रवाई

Fri, 24 Mar 2023 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नोहरिया बाजार में स्थित घी की दुकान से सैंपल भरते स्वास्थ्य विभाग और मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम क
विज्ञापन
सिरसा। शहर के नोहरिया बाजार में सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मार कार्रवाई करते हुए अलग-अलग दुकानों से घी, कट्टू आटे, सिंघाड़े के आटे और सामक के सैंपल भरे है। सैंपलों की जांच के बाद संबंधित दुकानदारों पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद सीएम फ्लाइंग हिसार के उप निरीक्षक राजेश कुमार व खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के डॉक्टर भंवर ने भादरा बाजार स्थित तुषार बगला वासी डकोता वाली गली की बगला इंटरप्राइजेज पर जांच की। इस दौरान दुकान पर साफ सफाई सहित पैकिंग की जांच की गई। यहां से टीम ने सामक का एक सैंपल भरा है। इसके पश्चात टीम ने नोहरिया बाजार स्थित हिसारिया आटा चक्की करियाणा स्टोर से कट्टू आटे व सिंघाड़े के आटे के सैंपल भरे हैं। जिसके बाद टीम ने नोहरिया बाजार में ही स्थित अग्रवाल देसी घी भंडार से घी के सैंपल भरे हैं। सैंपलों की जांच के लिए टीम की ओर से लैब में भेजा गया है। सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें