फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाढ़ के बाद जिले में आई फ्लू की 'बाढ़'

Fri, 04 Aug 2023 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 नागरिक अस्पताल में आंखों की जांच करवाने आए लोग।
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा में बाढ़ के बाद अब आई फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। नागरिक अस्पतालों में आई फ्लू बीमारी से ग्रस्त लोगों की लगातार ओपीडी बढ़ रही है। गांव और शहर दोनों में आई फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। प्रतिदिन खांसी, जुकाम, बुखार से अधिक आई फ्लू के मामले मिल रहे हैं।
विज्ञापन

सिरसा जिले में 12 जुलाई को बाढ़ का खतरा मंडराया था। सिरसा के कई गांवों में बाढ़ का पानी भर गया था और करीबन 15 हजार एकड़ फसलें बाढ़ के पानी के कारण खराब हो गई। बाढ़ का पानी निकला तो अब बीमारियों ने गांवों व शहर को अपनी चपेट में लेना आरंभ कर दिया है। सबसे अधिक आई-फ्लू के मरीज सामने आ रहे हैं। सिरसा के नागरिक अस्पताल में 25 जुलाई से आई फ्लू के केस आने आरंभ हुए थे। उस समय आंखों की 25 से 30 ओपीडी हो रही थी, जो चार अगस्त तक बढ़कर 60 से 65 तक पहुंच गई हैं।
आई फ्लू गांवों में ही नहीं बल्कि सिरसा शहर में भी फैला हुआ है। नागरिक अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में भी लोग अपना इलाज करवा रहे हैं। अगर अकेले नागरिक अस्पताल सिरसा में 25 जुलाई से अब तक आई फ्लू के 450 केस आ चुके हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार को जिले के नागरिक अस्पतालों में आई फ्लू की ओपीडी
खंड आई फ्लू ओपीडी
सिरसा 65
डबवाली 30
ओढ़ां 30

स्त्रोत: स्वास्थ्य विभाग, सिरसा।



आई फ्लू होने पर ये रखें ध्यान
- आंखों को बार-बार छूने से बचें।
- आंखों को साफ करने के लिए टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें।
- एक बाद इस्तेमाल के बाद टिश्यू पेपर को डस्टबिन में फेंक दे।
- किसी से भी आई टू आई कांटेक्ट न बनाएं।
- टीवी और मोबाइल से दूर रहें।




लोगों में जागरूकता की कमी के कारण आई फ्लू बढ़ रहा है। इन दिनों मौसम में नमी अधिक है और इसका वायरस फैल रहा है। प्रतिदिन ओपीडी में तेजी आ रही है। लोग सावधानी बरतें और अपने स्तर पर दवाएं लेने के बजाए चिकित्सकों को आंखें दिखाएं।
विज्ञापन

डॉ. राहुल, नेत्र रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें