फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने के पांच दोषियों को पांच साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जानलेवा हमला करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने पांच अभियुक्तों को पांच साल की कैद व 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने पुलिस को बताया था कि गांव फग्गू निवासी हरदेव सिंह 14 अक्तूबर 2017 को खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही सुखप्रीत सिंह, रवि सिंह, रणजीत सिंह, मयंक व इकबाल सिंह ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। रोड़ी थाना पुलिस ने हरदेव सिंह के पुत्र सुखराज का बयान दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया था। बुधवार को इस मामले में न्यायाधीश कुलदीप सिंह ने सभी अभियुक्तों को पांच साल कैद की सजा सुनाई। इस मामले में दोषी रवि कुमार 4 दिन पहले कोर्ट से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर फिर कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें