सिरसा। प्रदेश सरकार की ओर से अवैध कॉलोनियों को वैध करने का सिलसिला जारी है। जहां 3 फरवरी को सिरसा शहर की 25 कॉलोनियों को वैध किया गया था, इसी कड़ी में वीरवार को सरकार ने कालांवाली की पांच अवैध कॉलोनियाें को वैध किया है। कॉलोनियों के खसरा नंबर अनुसार सूची जारी की गई। कॉलोनियों को वैध किए जाने के बाद अब के निवासियों को मूलभूत सुविधाएं मिल पाएंगी।
वहीं सिरसा की अधिकतर कॉलोनियां वैध होने के बाद भी 12 अभी लंबित हैं। जिसके पास होने का इंतजार अधिकारी और शहरवासी कर रहे हैं।बता दें कि सरकार की ओर से कालांवाली, रानियां, डबवाली, ऐलनाबाद और सिरसा जिले की कई कॉलोनियों को वैध किया जा चुका है। इनमें बड़े स्तर पर कॉलोनियां डीटीपी विभाग की ओर से भेजी मुख्यालय भेजी गई है। क्योंकि डीटीपी की ओर से कॉलोनियां वैध करवाने को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगें गए थे। जिनमें कॉलोनाइजरों ने बड़े स्तर पर आवेदन किए थे। ऐसे में विभाग की ओर से नगर पालिका से इन कॉलोनियों की सत्यापन का काम करवाया गया था। जिसके बाद इन कॉलोनियों को वैध करने हेतु भेजा गया था और सरकार ने इन कॉलोनियों को वैध किया है।
खसरा नंबर अनुसार आने का यह है कारण
सरकार की ओर से मौजूदा समय में कॉलोनियों के खसरा नंबर ही जारी किए जा रहे हैं। जो पूरी कॉलोनी के नहीं होते है। इनमें कुछ हिस्सा छोड़ दिया जाता है। जिसके कई कारण होते है। उनमें से कुछ इस प्रकार है।
1. कुछ कॉलोनियों को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क 6 मीटर नहीं होने के कारण वैध नहीं किया जाता है।
2. कुछ कॉलोनियों में कॉमर्शियल गतिविधियां भी देखने को मिलती है। जिन्हें मुख्यालय ने वैध नहीं करता है।
-कुछ कॉलोनियां पास होने की सूचना प्राप्त हुई है। यह कॉलोनियां डीटीपी विभाग की ओर से भेजी गई थी।
- गिरधारी लाल, सचिव