चोपटा। गांव लुदेसर में तालाब में मछलियां मर रही हैं। तालाब के किनारों पर मछलियां मरी हुई पड़ी हैं। मछलियों के मरने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, क्योंकि इस तालाब से पशुओं को पानी पिलाते हैं।
इससे तालाब का पूरा पानी गंदा हो चुका है। दुर्गंध के कारण लोगों व पशुओं में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। लोगों का कहना है कि तालाब में मछलियां अचानक मरी हैं। मछलियों के मरने का कोई कारण पता नहीं लग पाया है। इस दौरान गांव में पक्षी प्रेमी डाॅ. संजीव गोयल भी पहुंचे और संबंधित विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग की।