चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स में स्नातकोत्तर तथा एलएलबी प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की पहली काउंसिलिंग 10 नवंबर को होगी। वर्ष 2020-21 के प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 9 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिला फीस ऑनलाइन जमा होगी। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश गहलावत ने बताया कि जो आवेदक विश्वविद्यालय के एमए, एमएससी तथा एलएलबी प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में दाखिला लेना चाहते हैं। उनकी 10 नवंबर को पहली काउंसिलिंग होगी। इसमें सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थी 12 नवंबर तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। दूसरी काउंसिलिंग 13 तारीख को होगी और सफल विद्यार्थी 15 नवंबर तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। प्रोफेसर गहलावत ने बताया कि 16 नवंबर को तीसरी काउंसिलिंग होगी और सफल विद्यार्थी 17 नवंबर तक फीस जमा करवा सकेंगे। 17 नवंबर को ही तारीख को सभी विभागों को अपने खाली सीटों का विवरण देना होगा और यह वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद 17 नवंबर से 22 नवंबर तक दाखिला पोर्टल खुला रहेगा विद्यार्थी अपना परिणाम अपलोड करने के साथ साथ नये सिरे से भी आवेदन कर सकेंगे। 23 तारीख स्पेशल काउंसिलिंग होगी और इस में भाग लेने वाले सफल विद्यार्थी 24 से नवंबर तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे। 23 नवंबर के बाद कोई भी दाखिला नहीं होगा। प्रोफेसर गहलावत ने बताया कि 18 नवंबर से प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। इस संबंध में एकेडमिक कैलेंडर को भी फाइनल कर दिया गया है। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 मार्च 2021 से 4 अप्रैल 2021 तक होंगी। उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल 2021 से द्वितीय सेमेस्टर आरंभ होगा होगी।