फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पहले अमृत, फिर सीवरेज और अब पेयजल लाइन डालने के लिए हिसार रोड की होगी खोदाई

विज्ञापन
हिसार रोड पर सीरेज लाइन डालने के बाद बनाया गया मेन हॉल । संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहर के हिसार रोड पर पहले अमृत योजना, फिर सीवरेज और अब पेयजल लाइन डालने के लिए खोदाई का काम शुरू होने जा रहा है। लगातार दो वर्षों से चल रहे खोदाई और पाइप लाइन डालने के कारण हिसार रोड की स्थिति खराब हो चुकी है। बार-बार खोदाई के कारण दुकानदारों का काम भी अब पूरी तरह से ठप हो चुका है। दुकानदार लोन और रिश्तेदारों से उधार मांग कर गुजारा करने को मजबूर है। हिसार रोड पर अब तीसरी बार पेयजल लाइन डालने के लिए खोदाई का काम शुरू होगा। जिससे उन्हें अभी भी परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

हिसार रोड पर अमृत योजना के तहत पाइप लाइन तो डाल दी गई है। जबकि सीवरेज लाइन डालने का काम चल रहा है अब तीसरी बार पेजयल लाइन डालने के लिए फिर से खोदाई का काम शुरू होने का जा रहा है। जिससे आवाजाही प्रभावित होने के साथ साथ दुकानदारों का काम भी पूरी तरह से ठप हो चुका है। रोड बंद होने और खोदाई का बार बार काम होने के कारण अब दुकानों पर ग्राहक भी नहीं पहुंच रहे। जिसके कारण दुकानदारों को कर्ज उठाना पड़ रहा है। वहीं कई दुकानदारों की ओर से दुकानें किराए पर ली गई है। काम न होने के कारण वह दुकान का किराया तक नहीं निकाल पा रहे। बीते दो वर्षों से हिसार रोड पर पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। जिससे कारण हिसार रोड की एक तरफ की आवाजाही भी पूरी तरह से प्रभावित हो रही है।
दुकानदार बोले: दो वर्ष से 80 फीसदी काम हुआ प्रभावित
वहीं दुकानदार मनोहर लाल, विष्णु, सुखविंद्र सिंह ने बताया कि दो वर्षों से काम चलने के कारण उनकी दुकानों का काम पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। पहले से 80 फीसदी काम प्रभावित हो चुका है। अब दुकानों पर नाममात्र ही ग्राहक पहुंच रहे हैं। जिसके कारण उन्हें लोन लेकर व रिश्तेदारों से उधार लेकर कारिंदों को वेतन देना पड़ रहा है। काम प्रभावित होने के कारण किराये पर दुकान लेकर काम करने वाले अधिक दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उन्होंने कहा पहले जब खोदाई का काम हुआ था तो सीवरेज लाइन भी साथ डाली जा सकती थी। लेकिन अधिकारियों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण शहर वासियों के साथ साथ सरकार को भी इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दो वर्षों से हिसार रोड पर कभी खोदाई तो कभी मरम्मत का काम चल रहा है। अब विभाग की ओर से तीसरी बार पेयजल लाइन बिछाई जानी है। जिसके कारण शहर काम पूरी तरह से ठप हो चुका है। आने जाने वालों को भी इसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अमरजीत सिंह, दुकानदार
दुकान पर पहले ग्राहकों की भीड़ लगती थी। लेकिन अब दो वर्षों से खोदाई का काम चलने के कारण 80 फीसदी काम प्रभावित है। लोन और कर्ज लेकर कारिंदों को वेतन देना पड़ रहा है। दुकान के आगे कभी खोदाई तो कभी रोड बनाने का काम शुरू हो जाता है।
गुलशन, दुकानदार
दुकान में अब केवल जानकार ग्राहक ही आ रहे हैं। जबकि अन्य ग्राहक खोदाई होने के कारण दुकान की तरफ मुंह तक नहीं करते। जिसके कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। रोड पर दो बार खोदाई का काम हो चुका है।
विष्णु देव, दुकानदार
एक तरफ खोदाई के कारण आवाजाही बंद है। जिसके कारण रोड को डायवर्ट किया हुआ है और दूसरी तरफ से ही आवाजाही हो रही है। इसके कारण बीते दिन भी उनके साथ हादसा हो गया था। ऑटो चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे कारण वह घायल भी हो गया। पहले भी कई लोग रोड के कारण घायल हो गए हैं।
-सुखविंद्र, दुकानदार
सीवरेज लाइन डालने के लिए कार्य चल रहा है। करीब 10 दिनों में काम पूरा हो जाएगा। खोदाई के कारण पेयजल लाइन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सीवरेज लाइन डालने के बाद पेयजल लाइन डाली जाएगी। उस पर अधिक समय नहीं लगेगा।
विज्ञापन

-रोहताश कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग, सिरसा ।
पेयजल लाइन डालने का काम चल रहा है। नीचे पाइप अधिक और अन्य लाइन अधिक होने के कारण खोदाई का काम धीमा चल रहा है। जल्द ही काम पूरा कर दिया जाएगा।
-सुरेश बंसल, ठेकेदार, सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें