फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी चोरी रोकने पर जेई और बेलदारों पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां (सिरसा)। गांव जंडवाला जटान में माइनर से पानी चोरी रोकने पर जेई और बेलदारों पर फायरिंग कर दी गई। ओढां पुलिस ने पूर्व सरपंच के अलावा 5-6 अन्य के खिलाफ सरकारी ड्यूटी मेें बाधा पहुंचाने और हमले सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विभाग के जेई जगदीप सिंह ने बताया कि बुधवार रात्रि बेलदार रविंदर, अजय कुमार, शेर सिंह, संदीप और जसवीर सिंह के साथ वे कालुआना माइनर पर रात्रि कालीन गश्त पर थे। जंडवाला जटान रकबा क्षेत्र में पहुंचे तो देखा कि 5-6 लोग चार पाइपें लगाकर पानी चोरी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें देखकर उक्त लोग पाइपें निकालकर भाग खड़े हुए। जेई के मुताबिक वहां पर एक फॉर्च्यूनर आई। इस कार को जंडवाला का पूर्व सरपंच बीरवंत सिंह चला रहा था। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने तैश में आकर उन्हें बीरवंत सिंह की पाइपें पकड़ने पर धमकी दी। आरोप है कि आरोपी व्यक्ति ने पिस्तौल से उनकी तरफ फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद जेई व अन्य कर्मचारियों ने झाड़ियों में छुपकर जान बचाई। आरोप है कि बीरवंत व उसके 5-6 अन्य साथियों ने गालीगलौज भी की। सूचना के बाद ओढां थाना प्रभारी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुके थे।
पुलिस ने मौके से गोलियों के दो खोल बरामद किए हैं। वहीं, वीरवार सुबह नहरी एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने माइनर पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि जेई की शिकायत पर बीरवंत सिंह सहित 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें