फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती गाड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीती वीरवार रात्रि कालांवाली रोड पर चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। इस दुर्घटना में चालक सहित दो लोग बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना देने के बावजूद भी दमकल की गाड़ी काफी समय बाद पहुंची। जिसको लेकर लोगों में विभाग के प्रति रोष जताया। जानकारी अनुसार गाड़ी चालक ओढां निवासी जगरूप सिंह वीरवार रात्रि अपने मोहल्ले के लखविंद्र सिंह को साथ लेकर कालांवाली सवारी छोड़ने गया था। जगरूप के मुताबिक उक्त लोग जब रात्रि करीब 10 बजे वापिस आ रहे थे तो ओढां के निकट अचानक स्पार्किंग की वजह से चलती गाड़ी में धुंआ भर गया। जिसके चलते वह गाड़ी से संतुलन खो बैठा और गाड़ी बबूल के पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के बाद गाड़ी सवार दोनों युवक जैसे ही बाहर निकले गाड़ी में आग लग गई। उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। लेकिन उसके बाद भी गाड़ी नहीं पहुंची। वहीं सरपंच प्रतिनिधि ने भी दमकल को कई बार फोन पर सूचना दी। करीब 40 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। इससे पहले गाड़ी जल चुकी थी। लोगों ने दमकल विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बार-बार फोन करने के बाद भी गाड़ी समय पर नहीं पहुंची। अगर समय रहते दमकल की गाड़ी पहुंच जाती तो शायद कुछ बचत रह जाती। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें