केंद्र सरकार द्वारा पॉलीथिन के प्रयोग पर लगाई गई पाबंदी को लेकर जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार नगर पालिका द्वारा अभियान चलाया गया। जिसमें 7 दुकानदारों के चालान काटे गए। इन दुकानदारों से पॉलिथीन के लिफाफे पाए गए। नगरपालिका के सेनेटरी अधिकारी जयवीर के साथ टीम ने छापेमारी करते हुए 7 दुकानदारों के कब्जे से 5 किलोग्राम पॉलिथीन जप्त किया और 16500 का जुर्माना किया। उन्होंने बताया कि पॉलिथीन का प्रयोग कई बीमारियों को निमंत्रण देता है, जिसे लेकर सरकार ने पॉलिथीन की बजाए कपड़े से निर्मित बैग प्रयोग किए जाने चाहिए। जिससे पर्यावरण का बचाव होता है तथा बीमारियों पर अंकुश लगता है। सेनेटरी इंस्पेक्टर ने बताया कि पॉलिथीन के प्रति अभियान जारी रहेगा तथा पकड़े जाएं पर जुर्माना लगाया जाएगा।