फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशा मुक्त गांव में चोरों का खौफ

Sun, 14 Jan 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने गांव झोरड़नाली को शुक्रवार को नशा मुक्त घोषित किया था। इस पर गांवों के लोगों की खुशी अधिक समय तक टिक नहीं सकी। इससे इतर दूसरा पहलू यह है कि 48 घंटे बाद ही ग्रामीणों को चोरी की वारदात के चलते गांव की मुख्य पुलिया पर धरना लगाकर बैठना पड़ा।
विज्ञापन


धरने पर बैठे लोगों का कहना था कि गांव को नशा मुक्त तो करवा दिया अब इसे अपराध मुक्त भी करवा दो। करीब 6 घंटे तक गांव के लोग धरने पर बैठे रहे। गांव की पुलिया पर धरने की सूचना मिलने पर डीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह ग्रामीणों को मनाकर धरना समाप्त करवाया।

बता दें कि रविवार को गांव में दो दुकानों के ताले तोड़कर चोर हजारों की नकदी व सामान चोरी कर ले गए। ग्रामीणों का कहना था कि इससे पूर्व भी गांव में रुपये व सामान चोरी की कई घटनाएं हो चुकी थी। जिसकी कई बार सदर थाने में शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बता दें कि शुक्रवार को डीजीपी ने झोरड़नाली समेत सिरसा के 10 और फतेहाबाद के 10 गांवों को नशा मुक्त घोषित किया था।
विज्ञापन

तीन गांवों में हुई इस प्रकार हुई चोरियां
केस 1
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव झोरड़नाली निवासी रणजीत सिंह पुत्र किशन लाल ने बताया कि गांव में बस स्टैंड पर उसकी करियाणा की दुकान है। सुबह करीब 5 बजे जब वह अपनी दुकान पर आया तो शटर पर लगा ताला टूटा हुआ मिला। दुकान के अन्दर सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले से करीब 35-40 हजार रुपये गायब थे। चोर अपने साथ दुकान में सीसीटीवी का डीवीआर भी चोरी कर के ले गए।
केस 2
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव झोरड़नाली निवासी हिम्मत सिंह पुत्र बजरंग सिंह ने बताया कि बस स्टैंड पर श्रीबालाजी करियाणा स्टोर के नाम से दुकान है। सुबह जब दुकान पर आया तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। चोरी दुकान के अंदर से सामान व नकदी चोरी कर ले गए। इससे पहले भी दो से तीन बार चोर उसकी दुकान को निशाना बना चुके हैं।
केस 3
गांव धोतड़ में ज्योति ज्वैलर्स की दुकान में चोरों ने सेंध लगा सोना, चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। दुकान संचालक मनजीत सोनी पुत्र भागीरथ निवासी गांव बालासर ने बताया कि रविवार सुबह 6 बजे उसे सूचना मिली कि दुकान का शटर व ताला टूटा हुआ है। जब दुकान पर आकर देखा तो दुकान से पांच किलो चांदी के आभूषण व 110 ग्राम सोने के आभूषण गायब मिले। वहीं दुकान के गल्ले में 83 हजार रुपये भी चोरी मिले।
केस 4
गांव धोतड निवासी नत्थूराम पुत्र दूनीराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दुकान धोतड से रानियां रोड पर है। लोगों ने सूचना दी कि उसकी दुकान का ताला टूटा हुआ है। उसने मौके पर जाकर देखा तो दुकान का सामान बिखरा हुआ था और गल्ले से 15 हजार रुपये गायब थे। चोरों की यह वारदात दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गई। नत्थूराम ने फुटेज पुलिस को उपलब्ध करवाई है।
केस 5
गाव बालासर निवासी प्रदीप सोनी पुत्र बलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव सुल्तानपुरिया में न्यू श्रीराम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार शाम को दुकान बंद करके अपने घर गया था। रविवार को सुबह 6 बजे के करीब फोन आया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद दुकान पर पहुंचा। चोर दुकान से 800 ग्राम चांदी के जेवरात, 8 ग्राम सोने के टॉपस जोड़ी, 4 ग्राम की सोने की बाली और 42 हजार रुपये चोरी कर ले गए।


ग्रामीणों ने चोरी की वारदात को लेकर धरना लगाया था। ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

-सुखदेव सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें