फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मांगों को लेकर किसान धरने पर डटे, महिलाओं ने धरनास्थल पर ही बनाया खाना

Sun, 13 Oct 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शेरावांली माइनर पर धरने पर बैठे किसान।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शेरावाली माइनर को ऊंचा उठाने की मांग को लेकर पांच गांवों के किसानों का धरना जारी है। शनिवार को धरनारत्त किसानों के लिए महिलाओं ने धरनास्थल पर ही खाना पकाया। किसानों ने स्थायी तौर पर अपना तंबू लगा दिया है। किसानों कहा कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी। उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसानों ने दो घंटे तक जमाल रोड को जाम किया था। इस दौरान कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक भरत सिंह बैनीवाल मौके पर पहुंचे थे और किसानों से बातचीत की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया था। धरने पर गांव गुड़िया खेड़ा, चौबुर्जा, बकरियांवाली, मोडियाखेड़ा और माधोसिघाना के किसान धरने पर बैठे हैं। सुभाष कुमार, रोहताश कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि शेरावाली माइनर को गलत तरीके से बनाया जा रहा है। इससे नहर के आखिरी छोर तक पानी नहीं पहुंच पाएगा। जब तक अधिकारी हमारी मांगों को पूरा नहीं करेंगे तो धरना जारी रहेगा।

शेरावांली माइनर पर धरने पर बैठे किसान।   संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें