फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसानों ने चौटाला में विद्युत निगम के एसडीओ कार्यालय का किया घेराव

Wed, 24 Jul 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव चाैटाला में बिजली निगम के एसडीओ कार्यालय में धरना देते किसान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने में विद्युत निगम की ओर से की जा रही देरी करने के खिलाफ मंगलवार को किसानों ने चौटाला में निगम के एसडीओ कार्यालय में धरने पर बैठ गए। किसानों का निगम के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने चेताया है कि जब तक विभाग का कोई उच्चाधिकारी एवं ठेकेदार फर्मों के प्रतिनिधि आश्वासन नहीं देता तब तक धरना जारी रहेगा।

किसान नेता राकेश फगोड़िया ने बताया कि अबूबशहर गांव के किसान लखपत धायल के नलकूप कनेक्शन का ट्रांसफार्मर पिछले करीब 15 दिन से खराब पड़ा है। इसके बाद उन्होंने विद्युत निगम कार्यालय में शिकायत दी थी। यह ट्रांसफार्मर अब तक विभाग ने नहीं बदला है। पहले चार दिन का बोला गया, फिर लगातार बहाने बनाए जा हैं। किसान की धान की फसल पानी के अभाव में जलने लगी है।
विज्ञापन

किसान लखपत धायल सहित अन्य ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया है कि एक कंपनी जिले भर में ट्रांसफार्मर सप्लाई करती है जोकि आगे नोएडा की कंपनी से ट्रांसफार्मर मंगवाती है। यह कंपनी एक-दो ट्रांसफार्मर नहीं भेजती है क्योंकि खर्चा ज्यादा पड़ जाता है। इसलिए जब 15-20 ट्रांसफार्मरों की मांग हो जाती है, तब नए ट्रांसफार्मर आते हैं। किसानों ने कहा कि ट्रांसफार्मर नहीं लगने से उनका शोषण हो रहा हैं। किसानों ने कहा कि वे तब तक धरना नहीं उठाएंगे जब तक विद्युत निगम के उच्चाधिकारी ठेकेदार फर्म के प्रतिनिधि के साथ आकर ठोस आश्वासन नहीं देते हैं।
किसानों ने मांग की कि ठेकेदार एडवांस में पांच ट्रांसफार्मर मंगवा कर निगम कार्यालय में रखे। किसी भी किसान की शिकायत आने पर उसका ट्रांसफर 24 घंटे में ही बदला जाए। किसान लखपत धायल का ट्रांसफार्मर तुरंत बदला जाए। चौटाला के वार्ड नंबर 18-19 में कम वोल्टेज की समस्या है, वहां 65 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाए। देर शाम तक विभाग के किसी उच्चाधिकारी ने धरनारत किसानों से बात नहीं की।
विज्ञापन

इस अवसर पर कामरेड राकेश फगोडि़या, संदीप बिश्नोई, सुभाष बारूपाल, रामेश्वर सुथार, लखपत बिश्नोई, सुशील बिश्नोई, राम सिंह बिश्नोई, राकेश बिश्नोई, कपिल बिश्नोई, कर्मवीर बिश्नोई, दौलतराम गोदारा, हनुमान सिहाग, सचिन गोदारा, अमीत मेहरा सहित अन्य किसान, नौजवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें