फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसानों ने घेरा सब डिवीजन कार्यालय, बोले-समाधान नहीं किया तो लगाएंगे पक्का मोर्चा

Tue, 05 Sep 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पंजुआना सब डिवीजन कार्यालय में धरना लगाकर बैठे किसान। 
विज्ञापन
बडागुढ़ा। बिजली के अघोषित कटों से परेशान कई गांवों के किसानों ने सोमवार को पंजुआना सब डिवीजन कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख भी मौजूद रहे। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने नारेबाजी करते हुए खूब भड़ास निकाली।
विज्ञापन

इस अवसर पर बोलते हुए भारतीय किसान एकता के अध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने कहा कि पंजुआना सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गांवों में विद्युत आपूर्ति का बुरा हाल है। ट्यूबवेलों पर बिजली की सप्लाई न के बराबर है, फसलों में सूखे की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ क्षेत्र में पिछले लंबे समय से बरसात नहीं हुई है, तो वहीं गांवों व खेतों में बिजली के लंबे कटों के कारण किसान व आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है, जब कभी भी कोई ग्रिड फेल होता है या कोई अन्य दिक्कत आती है। सबसे पहले बिजली की कटौती किसान-मजदूर को झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री को 100 प्रतिशत बिजली दी जा रही है, लेकिन किसानों को अपनी फसल पालने के लिए बिजली नहीं दी जा रही है। औलख ने कहा कि गांवों और ढाणियों में रात्रि के समय विद्युत आपूर्ति न रहने के चलते चोरी व अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।
इस दौरान किसान नेता लखविंदर सिंह औलख ने इस मुद्दे पर विभाग के अधिकारियों के साथ आगामी बातचीत के लिए प्रत्येक गांव से 2-2 लोगों की कमेटी बनाई। इस दौरान विभाग के एसडीओ शंकर लाल ने किसानों आश्वासन दिया कि सोमवार सायं साढ़े 4 बजे से पर्याप्त रूप से विद्युत आपूर्ति चलेगी। किसानों ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे पंजुआना सब-स्टेशन में पक्का मोर्चा लगाएंगे। एक्सइएन एमएल सुखीजा ने लोगों को आश्वस्त किया कि आगामी समय में गांवों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे होगी। तो वहीं ट्यूबवेलों की आपूर्ति शेड्यूल के हिसाब से पूरी होगी। इसके अलावा जिन गांवों में बिजली की कटौती हुई थी, उनकी आपूर्ति भी अलग से पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हरचरण सिंह पंजुआना, काका कंवर, प्रकाश सिंह साहुवाला, जीत सिंह रघुवाना, रोमी मुंजाल, कुलतार कंवर, राजू रघुआना, सुक्खा साहुवाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें