फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने रुकवाया सड़क का निर्माण कार्य

विज्ञापन
जेसीबी से खुदाई कार्य करता एनएचएआई कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
गोरीवाला। भारतमाला परियोजना के तहत शुक्रवार शाम को एनएचएआई कर्मचारी चौटाला गांव के पास सड़क का निर्माण कार्य करने के लिए पहुंचे। कर्मचारियों को काम करते देख आसपास के किसानों ने उनसे जानकारी प्राप्त की तो उन्होंने बताया कि वह भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य शुरू कर रहे हैं। जिस पर दयाराम उलानिया के नेतृत्व में किसानों ने मौके पर पहुंचकर एनएचएआई के अधिकारियों को काम करने से रोका और कहा कि जब तक अवॉर्ड राशि व किसानों को खाल, रास्तों का समाधान नही जो जाता तब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। जब तक अन्य किसान सड़क के निर्माण स्थल पर पहुंचे तो चौटाला के पास रीको एरिया में एनएचएआई के कर्मियों द्वारा 100 फुट के करीब गड्ढा खोदकर उसमें पाइप डालने का निर्माण कार्य किया जा रहा था। किसानों के आक्रोश को देखते हुए एनएचएआई के कर्मचारियों ने कार्य को वहीं बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें