फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पक्के धरने पर बैठे किसान अगले आदेश का कर रहे इंतजार

Tue, 20 Feb 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डबवाली राजमार्ग पर पंजुआना नहर के पास पक्के धरने पर बैठे किसान।
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली हाईवे पर बनी पंजुआना नहर के पास किसान आंदोलन के समर्थन में किसान नेताओं ने पक्का मोर्चा लगा दिया है। किसान नेताओं ने बताया कि रविवार की बैठक बेनतीजा रहने के बाद अब आंदोलन को तेज किया जाएगा। हमारा धरना जारी रहेगा और किसानों को साथ जोड़ने का कार्य भी चलेगा।
विज्ञापन

किसान नेता जसवीर सिंह भाटी, मैक्स साहूवाला, गुरप्रीत गिल, गुरनाम सिंह झब्बर, बाबा गुरचरण सिंह ने कहा कि रविवार शाम सरकार के साथ हुई किसानों की बैठक बेनतीजा रही है। इसलिए उन्होंने आगामी रणनीति पर कार्य शुरू कर दिया है। किसानों का बेमियादी धरना जारी रहेगा। सरकार से बातचीत कर रहे नेताओं के आगामी आदेशों को पूरा कराएंगे।


किसानों ने डबवाली हाईवे पर गांव पंजुआना की नहर पर किसानों ने पक्का मोर्चा लगाया है। आठ किसान संगठनों के नेता इस मोर्चे की अगुवाई मिलकर कर रहे हैं। पहले अकेले अपना दम दिखा रहे किसान संगठन अब एकजुट होने लगे हैं। इन सभी ने दिल्ली कूच का लक्ष्य बनाया है। हालांकि किसानों को रोकने के लिए प्रशासन ने गांव खैरेका के पास हाईवे पर बने घग्गर पुल पर किलेबंदी की है। ताकि कोई पुल पार न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




पक्का मोर्चा में यह किसान संगठन हुए शामिल

राष्ट्रीय किसान संगठन



किसान यूनियन कालांवाली
भारतीय किसान एकता सिरसा



भारतीय किसान एकता कालांवाली
किसान मंच रानियां



किसान मंच कालांवाली
किसान पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें