फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: व्यवस्था के हाथों मजबूर होकर पंजाब में फसल बेच रहे किसान

Sat, 13 Apr 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
उपायुक्त के समक्ष अपनी बात रखतें किसान।
विज्ञापन
रोड़ी। अनाजमंडी में व्यवस्था न होने के कारण रोड़ी क्षेत्र के किसान साथ लगती पंजाब की सरदूलगढ़ मंडी में अनाज बेचने को मजबूर हैं। कई बार किसान मार्केट कमेटी अधिकारियों से व्यवस्था बनाने को लेकर गुहार लगा चुके हैं। शनिवार को जब मौसम को देखते हुए उपायुक्त आरके सिंह ने मंडी का दौरा किया तो किसानों को उम्मीद जगी की वह उनकी सुनवाई करेंगे। मगर, किसानों से बातचीत तक उपायुक्त ने नहीं की। ऐसे में किसानों को मायूस ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बता दें कि बारिश के मौसम को देखते हुए उपायुक्त ने जिले की सभी मंडियों का निरीक्षण किया था। इस दौरान व रोड़ी की मंडी में भी पहुंचे थे। किसानों ने बताया कि रोड़ी क्षेत्र के पास पंजाब सीमा के साथ लगता है। अधिकतर लोगों की फसल बेचने के लिए पंजाब की सरदूलगढ़ मंडी में जाते है। क्योंकि रोड़ी की अनाज मंडी में पुख्ता प्रबंध नहीं है और जगह भी बेहद कम है। यहां पर न ही सरसों की सरकारी खरीद होती है। किसान कई बार मार्केट कमेटी सचिव को इस बारे में लिखित में दे चुके हैं। लेकिन अधिकारी आज तक सरसों की खरीद शुरू नहीं करवा पाए हैं। इसलिए मजबूरन किसानों को कालांवाली जाने के बजाय पंजाब में फसलें बेचनी पड़ रही है।

किसान वीर सिंह गुरप्रीत सिंह मेवा सिंह बलविंदर सिंह, बलकारण सिंह, मेजर सिंह, अमरजीत सिंह, जंटा सिंह, जरनैल सिंह, हिम्मत सिंह आदि किसानों ने कहा कि उन्हें उम्मीद जगी थी कि उपायुक्त उनकी सुनवाई करेंगे। हम अपनी मांगें लेकर उपायुक्त के पास आए थे, लेकिन वह दो से तीन मिनट रुककर आढ़ती संगठन से बात कर व्यवस्था को लेकर बात कर ही लौट गए। किसानों का कहना है कि हम तो अपनी कुछ मुश्किलें लेकर आए थे लेकिन डीसी साहब बिना किसी से बात करें दो-तीन मिनट के लिए रुके और चल दिए। उन्होंने आढ़तियां संगठन के प्रधान फूलचंद जैन से दो-तीन बार बातें कर दिक्कतों और तिरपाल आदि है कि नहीं के बारे में पूछ कर चले गए।
विज्ञापन

इस दौरान डीएमईओ राहुल कुंडू, एसडीएम सुरेश रावेश, सचिव मेजर सिंह, राजेंद्र कुमार प्रचेजर डीएफसी, प्रचेजर अमित कुमार, एसडीओ भूप सिंह, तरसेम सिंह सुपरवाइजर, पूर्व सरपंच मेजर सिंह, फूलचंद जैन, महेंद्र पाल गर्ग, सुशील गोयल आदि मौजूद रहे।


पंजाब से मंगवानी पड़ती है दमकल की गाड़ी
किसानों ने बताया कि मार्केट कमेटी के पास अग्निशमन की गाड़ी नहीं है। पिछले सीजन के दौरान गेहूं की फसल में आ लग गई थी। ऐसे में रोड़ी में दमकल की सुविधा न होने के चलते पंजाब एरिया से गाड़ी बुलानी पड़ी थी। कालांवाली दूर होने के कारण गाड़ी पहुंचने में वक्त लगता है। इसलिए किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि रोड़ी में दमकल केंद्र की गाड़ी सुविधा होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें