फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सवालों का जवाब न देने पर किसानों ने भाजपा प्रत्याशी तंवर की पत्नी अवंतिका का किया विरोध

Mon, 20 May 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव भंगू में पहुंची भाजपा नेता अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका का विरोध करने पहुंचे किसान सगंठनों स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव भंगू निवासी स्वर्ण सिंह के निवास पर पहुंची भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका तंवर का किसानों ने काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष बाबा गुरदीप सिंह झीड़ी ने कहा कि संगठनों की ओर से निर्णय लिया गया है कि सरकार की ओर से कोई भी प्रत्याशी वोट मांगने के लिए आता है तो उनसे किसानों व देश के हालात को लेकर सवाल जरूर करें। गांव भंगू में जब अवंतिका से सवाल किए तो वह कोई जवाब नहीं दे पाईं और कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर गाड़ी में सवार होकर जाने लगी तो किसानों ने विरोध स्वरूप उन्हें काले झंडे दिखाए। इस अवसर पर हरियाणा किसान मंच के नेता जसवीर सिंह साहू, कुलदीप सिंह, परगट सिंह, सुखजिंदर सिंह, बंसीलाल, बलजिंदर सिंह, नवदीप सिंह, गुरचरण सिंह, तरसेम सिंह, गुरलाल सिंह, गुरमीत सिंह, जगजीत सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें