फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्टॉक कम होने से किसानों को नहीं मिल रही जरूरत के मुताबिक डीएपी

विज्ञापन
दुकान में डीएपी लेने के लिए खड़े किसान - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। जिले में नरमा और धान की करीब 90 फीसदी कटाई होने के बाद गेहूं की बिजाई का काम तेजी से चल रहा है। बिजाई के लिए किसानों को अभी भी डीएपी लेने के लिए एक जगह से दूसरी जगह पर चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हालांकि कई केंद्रों पर डीएपी उपलब्ध है। लेकिन स्टाक कम होने के कारण किसानों को दो या तीन बैग ही मिल पा रहे हैं। कृषि अधिकारियों के अनुसार दो दिन बाद डीएपी का रैक लगने की उम्मीद है। जिससे जिले में स्टाक भी प्राप्त मात्रा में हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में हर वर्ष पांच लाख डीएपी के बैगों की आवश्यकता होती है। अब करीब चार लाख बैगों की आवक हो चुकी है। जिससे जिले में करीब 80 फीसदी गेहूं की बिजाई का काम पुरा हो चुका है और 90 फीसदी धान व नरमे की कटाई का काम पूरा हो चुका है। अब शेष 20 फीसदी गेहूं की बिजाई होने का काम शेष पड़ा है। जिसमें से अधिक किसानों ने पहले ही डीएपी का स्टॉक कर लिया है और कुछ किसान ही डीएपी लेने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे है। हालांकि अब दो दिन में डीएपी का रैक लगने की उम्मीद है। जिसके बाद किसानों के समक्ष आ रही डीएपी की किल्लत भी दूर हो जाएगी।
डीएपी के पांच ही बैग की आवश्यकता है। जिसके लिए शहर में पहुंचे है। कई दुकानों पर चक्कर काटने के बाद मंडी में स्थित दुकान में डीएपी मिलने की जानकारी मिली है। जिसके बाद यहां लाइन में लगे हैं।
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, निर्बाण
डीएपी के एक ही बैग की आवश्यकता है। इसके लिए दुकान पर डीएपी मिलने की जानकारी मिली थी। जिसके लिए अब यहां पर पहुंचे है। डीएपी का स्टाक पूरा होने की जानकारी दी जा रही है।
संदीप, सिरसा ।
जिले में डीएपी की कोई भी कमी नहीं है। किसान अब थोड़ी मात्रा में ही डीएपी लेने के लिए पहुंच रहे है। उन्हें डीएपी उपलब्ध करवाई जा रही है। दो दिन में रैक लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-डॉ. सुखदेव सिंह, क्वालिटी कंट्रोल, कृषि विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें