फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसानाें व मजदूरों ने डबवाली रोड की जाम

Thu, 21 Sep 2023 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहर की डबवाली रोड पर अनाज मंडी के पास धरना प्रदर्शन करते किसान नेता व अन्य। 
विज्ञापन
सिरसा। मार्केट कमेटी के नए फरमान से नाराज किसानों और मजदूरों ने वीरवार को डबवाली रोड जाम कर दी। अरोडवंश चौक की एक तरफ का रोड बंद होने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान नरमे की बोली पूरी तरह से बंद रही।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलने पर मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र सिंह व आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मनोहर मेहता मौके पर पहुंचे। सचिव व एसोसिएशन प्रधान ने मजदूरों व किसानों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन देकर जाम खुलवाया। दोपहर बाद नरमे की बोली शुरू की गई। किसान गुरदीप सिंह झिंडी व मजदूर यूनियन के प्रधान सोनू कुमार ने बताया कि प्रशासन ने एक लेटर जारी किया है। इसके तहत किसान की नरमे की ट्राॅली से आधा किलो काट ली जाएगी, जबकि 100 रुपये की डाला खुलवाई नहीं ली जाएगी। किसानों की नरमे की फसल पर 500 ग्राम काट को लेकर पहले ही किसान यूनियन विरोध में उतरी हुई है। वहीं, मजदूरों के हकाें को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें