फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खेत में कंबाइन की चपेट में आने से किसान की मौत

Tue, 27 Oct 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोड़ी। धान की कटाई के दौरान खेत में हुए हादसे में सोमवार को किसान सुखजीत सिंह उर्फ जीतू की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।
गांव रोड़ी निवासी सुखजीत सिंह अपने खेत में कंबाइन मशीन से धान की फसल कटवा रहा था। इसी दौरान वह कंबाइन मशीन के पीछे से एक तरफ से दूसरी तरफ जाने लगा। तभी चालक मशीन को पीछे की ओर मोड़कर घुमाने लगा।
इस दौरान सुखजीत सिंह मशीन की चपेट में आ गया और उसका सिर कंबाइन के टायर के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुखजीत सिंह के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें