माई सिटी रिपोर्टर
सिरसा। गांव गुड़िया खेड़ा में एक मकान से चोर सोने के गहने और 10,000 रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमाल पुलिस चौकी को दी शिकायत में बेगराज ने बताया कि शुक्रवार रात में परिवार के साथ वह सो रहा था। सुबह 4:30 बजे के समय किसी ने घर में घुसकर अलमारी से दो तोले सोने का कड़ा, एक तोले की दो सोने की अंगूठी, चार तोले सोने की सिंगार पेटी और 10,000 रुपये चोरी कर ले गया। शनिवार सुबह जब उनकी आंख खुली तो उन्हें इस चोरी का पता चला। पुलिस ने बेगराज की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।