फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के रजिस्टर में फर्जी मिली मजदूरों की हाजिरी

विज्ञापन
मनरेगा कार्यों का निरीक्षण करता मुख्यमंत्री उड़नदस्ता - फोटो : Hisar
विज्ञापन
उकलाना। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मंगलवार को गांव चमारखेड़ा में मनरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मनरेगा रिकॉर्ड में अनियमितताएं मिलीं। हाजिरी रजिस्टर में मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई जा रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निरीक्षक रिछपाल मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने गांव चमारखेड़ा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौका पर कोई मनरेगा मेट या मजदूर कार्य करते नहीं मिले। इस पर टीम ने मनरेगा मेट प्रेम चंद व संदीप कुमार को फोन करके मौका पर बुलाया और रिकॉर्ड जांचा। रिकॉर्ड के अनुसार 146 मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाई मिली और हाजिरी की फोटो मनरेगा पोर्टल पर भी भेजी जा चुकी थी। इसे लेकर दोनों मनरेगा मेट एवं स्कूल के मुख्याध्यापक सुनील दत्त शर्मा के बयान दर्ज किए। इन्होंने अपने बयान में बताया कि आज मनरेगा मजदूरों ने कोई कार्य नहीं किया। इसके बाद बीडीपीओ अशोक कुमार को भी फोन करके मौके पर बुलाकर निरीक्षण कराया गया। उड़नदस्ते ने बताया कि निरीक्षण में पाया गया कि सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें