सिरसा। ड्रग फ्री मुहिम के तहत जिला पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस मुहिम के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन तथा जिला के सभी थाना तथा चौकियों में पुलिसकर्मियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
सभी पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा संकल्प लिया गया कि न तो नशे का सेवन करेंगे और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को नशे का सेवन करने देंगे। समाज के सभी लोगों को साथ लेकर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करेंगे । पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है। जिसके काफी सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जिला पुलिस द्वारा अथक प्रयास जारी है । जिला पुलिस जहां नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कस रही है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे जैसी बुराई को समाप्त करने के लिए एक सामाजिक आंदोलन चलाने की जरूरत है। इसलिए समाज के सभी सभी नागरिक तथा समाजसेवी संस्थाएं इस अभियान में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं।