फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी जीवन का एक-एक क्षण कीमती : स्वामी अविमुक्तेस्वरानंद

विज्ञापन
श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में जाते अविमुक्तेस्वरानंद सरस्वती महाराज। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। विद्या प्राप्त करने वाले लोंगों का एक-एक क्षण कीमती है। ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए बिना समय गंवाए ज्ञान-विज्ञान को समझ लेना चाहिए। जो विद्यार्थी समय की कीमत समझता है, समय उसकी कद्र अवश्य करता है। विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करना चाहिए। यह बात अविमुक्तेस्वरानंद सरस्वती महाराज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

वे शनिवार को शहर के श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में पहुंचे। श्री सनातन सभा के कार्यकारी अध्यक्ष नवीन केडिया ने 100 वर्षों से संचालित श्री सनातन धर्म सभा व महाविद्यालय से अवगत करवाते हुए पूर्व में आए हुए शंकराचार्य व संत महात्माओं के बारे में बताया। अविमुक्तेस्वरानंद सरस्वती महाराज ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि जब शंकराचार्य गुरुकुल में पढ़ रहे थे, उनकी प्रतिभा को देखते हुए वहां के राजा ने उन्हें ससम्मान लाने के लिए अपने सहयोगियों को हाथी देकर भेजा। लेकिन शंकराचार्य ने उनके आमंत्रण को ठुकरा दिया। उस समय उनकी अवस्था 5 वर्ष की थी। शंकराचार्य ने राजा के सहयोगियों से कहा कि वे राजा के इस भाव का सम्मान करते हैं, लेकिन वे गुरुकुल से निकलकर नहीं आ सकते। सम्मान पाने के लिए पूरी जिंदगी है। विद्यार्थी समय में मेरा एक-एक क्षण कीमती है। इस मौके पर सुरेंद्र बांसल, रामावतार हिसारिया, प्रमोद मोहन गौतम, केके शर्मा, सचिव बजरंग पारीक, जयगोविंद गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें